फाइल फोटो
फाइल फोटो

बड़तल्ला में लाखों के आभूषण चोरी

Published on: 

कोलकाता :

बड़तल्ला थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से सोने के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सिलसिले में संजना दास नाम की एक नौकरानी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को बड़तल्ला थाना पुलिस ने आरोपी महिला को बैंकशॉल अदालत में पेश किया। अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने चोरी किए गए सोने के गहनों की बरामदगी और मामले की गहराई से जांच के लिए आरोपी की पुलिस हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी संजना दास को 1 अक्टूबर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ कर चोरी गए गहनों को बरामद करने की कोशिश की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस चोरी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in