फाइल फोटो
फाइल फोटो

बड़ाबाजार में 450 ग्राम सोने के आभूषण के सैंपल लेकर फरार!

ग्राहकों को दिखाने के बहाने लेकर गया था सैंपल
Published on: 

बड़ाबाजार थाना में शिकायत दर्ज

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

सोने के आभूषण और कीमती धातुओं के कारोबार से जुड़े एक कारोबारी ने कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर बड़ाबाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक परिचित के माध्यम से संपर्क में आए एक व्यक्ति के कर्मचारी ने करीब 450 ग्राम वजन के 22 कैरेट सोने के आभूषणों के सैंपल लिए और बाद में कथित तौर पर उनसे संपर्क छोड़ लिया।शिकायत में कारोबारी ने बताया है कि 27 अगस्त 2026 को उनके परिचित ने उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से कराई, जिनसे लंबे समय से कारोबारी संबंध होने की बात कही गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने अपने यहां काम करने वाले एक व्यक्ति को सोने के आभूषणों के सैंपल दिखाने के लिए भेजा था। शिकायत के मुताबिक,आरोपित ने करीब 450 ग्राम 22 कैरेट सोने के आभूषणों के सैंपल यह कहकर लिए कि वह इन्हें संभावित खरीदार को दिखाएगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सैंपल लेने के बाद कुछ समय तक उससे संपर्क नहीं हो सका और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।इसके बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया। शिकायत के अनुसार, उन्हें बताया गया कि वह अपने गांव चला गया है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बाद में संपर्क करने पर भी कथित तौर पर संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस घटनाक्रम के बाद उसे भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जिन पार्टियों से कारोबार के लिए सैंपल लिए गए थे, उन्हें भुगतान करने में भी कठिनाई हो रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in