फाइल फोटो
फाइल फोटो

बड़ाबाजार में 20 लाख रुपये की साड़ी लेकर धोखाधड़ी

Published on

लिंडसे स्ट्रीट से अभियुक्त गिरफ्तार

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

व्यापार करने के नाम पर 20 लाख रुपये मूल्य की साड़ियां लेकर उसका भुगतान नहीं करने और ठगी करने के आरोप में बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने आनंद मिश्र नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोलकाता की बैंकशाल अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता और धोखाधड़ी की राशि की बरामदगी के लिए पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में देने की मांग की। अदालत ने पुलिस की याचिका स्वीकार करते हुए आरोपी आनंद मिश्र को 25 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

पैसा ऐंठने और व्यापारिक ठगी का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बड़ाबाजार के एक व्यापारी से व्यावसायिक लेनदेन का भरोसा देकर करीब 20 लाख रुपये की साड़ियां ली थीं। माल प्राप्त करने के बाद उसने व्यापारी को भुगतान नहीं किया और टालमटोल करने लगा। व्यापारी द्वारा बार-बार तकादा करने पर जब पैसे नहीं मिले, तो उसने बड़ाबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और ठगे गए माल व रुपयों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in