

।
बशीरहाट : बशीरहाट के बादुड़िया थाने की पुलिस ने सोमवार रात की देर रात बादुड़ीया पालिका के चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य के पार्टी कार्यालय और बागानबाड़ी में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान लगभग 4 हजार सरकारी तिरपाल बरामद किए गए। आरोप है कि ये तिरपाल प्राकृतिक आपदा और संकट में फंसे लोगों के लिए सरकारी तौर पर भेजे गए थे, जिन्हें अवैध रूप से घर में जमा कर रखा गया था। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। मामले को लेकर बादुड़िया थाने में दीपंकर भट्टाचार्य के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं कंप्यूटर सेंटर से बरामद हुए 79 लाख रुपये, जांच तेज
इसी बीच सोमवार देर रात चेयरमैन के घर के पास स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में भी पुलिस ने छापा मारा। वहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। स्थानीय लोगों का दावा है कि उस सेंटर की चाबी हमेशा चेयरमैन के पास रहती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वहां से करीब 79 लाख रुपये बरामद किए गए। इतनी बड़ी रकम गिनने के लिए रात में तीन नोट गिनने की मशीनें मंगानी पड़ीं। सूचना मिलते ही बादुड़िया के एसडीपीओ और ओसीआई मौके पर पहुंचे। बरामद नकदी की उत्पत्ति, सरकारी सामान के भंडारण और कथित दस्तावेज जलाने की कोशिश को लेकर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।