देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस घटना की जांच में जुटी
बरामद हथियार की तस्वीर
बरामद हथियार की तस्वीर
Published on: 

कोलकाता : देशी कट्टा और कारतूस के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान अनरुल पाइक (33) के रूप में हुई है। वह बासंती थाना क्षेत्र के कालाहाजरा सरकारपाड़ा का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कालाहाजरा सरकारपाड़ा स्थित कल्वर्ट के निकट से अनरुल पाइक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कारतूस व एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in