बारुईपुर में महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
गिरफ्तार अभियुक्त तस्वीर
गिरफ्तार अभियुक्त तस्वीर
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : बारूईपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर और साखरिपुकुर के बीच एक सुनसान रास्ते पर काम से लौट रही महिला पर हमले और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का नाम जलील मोल्ला है। वह बारुईपाड़ा दक्षिण राणा मोंडाल पाड़ा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 मई 2025 की दोपहर लगभग 1:00 बजे की है। सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता एक महिला अपने कार्यस्थल से साइकिल द्वारा घर लौट रही थीं। जब वह साखरिपुकुर कायल पाड़ा और रामनगर कोदरा पाड़ा के बीच एक सुनसान रास्ते से गुजर रही थीं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण के मौके पर पहुंच जाने के कारण आरोपी घबराकर फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पीड़िता को इलाज के लिए बारुईपुर एस.डी. एंड एस.एस. अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता की शिकायत पर बरुईपुर थाने के प्रभारी के निर्देशानुसार औपचारिक मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसआई अर्घ मंडल के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की आगे की कानूनी जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News