बारुईपुर कांड: पीड़िता के पिता बोले- मुख्यमंत्री पर है पूरा भरोसा

सीएम से मुलाकात के अगले दिन आरोपी प्रभास की मौत ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति रोकने में मिलेगी मदद, सरकार के प्रति हमारा भरोसा और मजबूत हुआ है
मृत नाबालिग की बंद घर की तस्वीर
मृत नाबालिग की बंद घर की तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बारुईपुर दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस कार्रवाई से पीड़िता का परिवार संतुष्ट नजर आया। पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उन्होंने मुझसे वादा किया था कि कोई भी दोषी नहीं बचेगा। मैं उनके काम से खुश हूं। पुलिस ने भी बहुत अच्छा काम किया है। मुझे विश्वास है कि मेरी बेटी को न्याय मिलेगा और मुख्यमंत्री अपना वादा निभाएंगे।" आरोपी के पड़ोसियों ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराध के अनुरूप उसे सजा मिली है। वहीं, पीड़िता का परिवार पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से संतोष जताते हुए न्याय मिलने की उम्मीद जता रहा है। पीड़िता के चाचा ने सन्मार्ग से बातचीत में बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात काफी सकारात्मक रही थी। उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह प्रभास के एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना मिली, जिससे उन्हें कुछ हद तक संतोष मिला। परिवार का कहना है कि बैठक के दौरान ही उन्हें विश्वास हो गया था कि मुख्यमंत्री जो आश्वासन दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा, "उन्होंने जो कहा था, उसे करके दिखाया। इससे हमें खुशी हुई है और सरकार के प्रति हमारा भरोसा और मजबूत हुआ है। अब उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई होगी और ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिलेगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in