बारुईपुर पटाखा विस्फोट: फरार फैक्ट्री मालिक बागुईआटी से गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : जिले के बारुईपुर के चम्पाहाटी स्थित हाड़ाल इलाके में 12 जनवरी को हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में फरार चल रहे फैक्ट्री मालिक विधान नस्कर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में झुलसे तीन मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार था। पुलिस के अनुसार, विस्फोट के बाद विधान नस्कर पहले हावड़ा में एक रिश्तेदार के घर छिपा रहा। बाद में वह बागुईआटी में किराए का मकान लेकर रहने लगा और पहचान छिपाने के लिए नया सिम कार्ड इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क कर रहा था। जांचकर्ताओं ने तकनीकी निगरानी के जरिए उस सिम को ट्रैक किया और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान फैक्ट्री के पास स्थित एक मुर्गी फार्म से छिपाकर रखे गए बम भी बरामद किए गए थे। इस मामले में देवाशीष मंडल और शुभाशीष मंडल नामक दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब विस्फोट के कारणों और अवैध गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in