बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : बारुईपुर के सूर्यपुर इलाके में हुई मॉब लिंचिंग की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लुत्फर शेख उर्फ लुटो के रूप में हुई है। वह सूर्यपुर हाट क्षेत्र के भाटपोता का निवासी बताया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक किशोरी का शव बरामद होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ ने इंद्रजीत मंडल नामक युवक पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत की बाद में मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मॉब लिंचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों से पूछताछ के दौरान लुत्फर शेख का नाम सामने आया। इसके बाद बारुईपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार रात सूर्यपुर इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को बारुईपुर महकमा अदालत में पेश किया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in