नाबालिग की हत्या के बाद भीड़ हिंसा: पांच और आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 11 साल की लड़की से कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई भीड़ की हिंसा और पुलिसकर्मियों पर हमले में शामिल होने के आरोप में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बारुईपुर पुलिस जिला अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में रात भर जारी छापेमारी के दौरान इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी जारी है तथा मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

बारुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी एक कहा

बारुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘हम इसमें शामिल हर व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रहे हैं, चाहे वह प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष।’’ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला उस युवक की पीट-पीटकर हत्या से जुड़ा है जिस पर स्थानीय लोगों को अपराध में शामिल होने का शक था और दूसरा मामला अशांति के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों पर हमला और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध हैं। हमने तकनीकी सबूतों और वीडियो फुटेज के जरिए कई संदिग्धों की पहचान की है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

भीड़ के गुस्से में हुई युवक की हत्या, पुलिस ने बताया जांच के दायरे में सभी आरोपी

बारुईपुर में रहने वाली एक लड़की पिछले शनिवार को अपने दोस्त के जन्मदिन पर तोहफा खरीदने के लिए घर से निकली थी और लापता हो गई। उसके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और एक दिन बाद उसका शव मिला। शव मिलने के तुरंत बाद भीड़ ने लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या में शामिल होने के संदेह में इंद्रजीत मंडल नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया, सड़कें जाम कीं और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया। बीच-बचाव करने वाले पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई और पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। बाद में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इंद्रजीत मंडल बेगुनाह बताया था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in