ठगी के आरोप में हाउसकीपिंग कर्मचारी गिरफ्तार

- डॉक्टर फीस और उपकरण शुल्क के नाम पर 14 हजार रुपये वसूलने का आरोप
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अदालत ले जाती हुई
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अदालत ले जाती हुई
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बारुईपुर थाने की पुलिस ने बारुईपुर उप-मंडलीय एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ठगी के आरोप में एक हाउसकीपिंग कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निश्चिंतपुर खदार बाजार निवासी इफ्तिकार सरदार (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 13 जून को अस्पताल अधीक्षक की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक निजी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त हाउसकीपिंग कर्मचारी ने डॉक्टर की फीस और चिकित्सा उपकरणों के शुल्क के नाम पर एक व्यक्ति से अवैध रूप से रुपये वसूले। आरोप है कि इफ्तिकार सरदार ने सौरव चक्रवर्ती नामक व्यक्ति को झूठी जानकारी देकर उससे 14 हजार रुपये ले लिए। मामले की जांच के दौरान 15 जून को अस्पताल में छापेमारी की गई, जिसके बाद नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in