देशी पिस्तौल रखने के आरोप में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बारूईपुर थाने के एसआई अर्घ मंडल गिरफ्तार अभियुक्त को दिखाते हुए
बारूईपुर थाने के एसआई अर्घ मंडल गिरफ्तार अभियुक्त को दिखाते हुए
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : देशी पिस्तौल और कारतूस रखने के आरोप में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम रबी चटर्जी है। वह बारुईपुर थाना क्षेत्र के माझेरहाट का निवासी है। मिली सूचना के आधार पर 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे बारुईपुर थाने के एसआई अर्घ्य मंडल ने बारुईपुर थाना क्षेत्र के राश माठ के पास छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और उसमें लोड चार 7 एमएम के कारतूस बरामद किए। बरामद हथियार और कारतूस को पुलिस ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया। इस मामले में बारुईपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को अदालत में पेश किया। आरोपी के खिलाफ पहले से मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, रबी चटर्जी के खिलाफ बारुईपुर थाने में पहले से कई मामले लंबित हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in