चुनाव आचार संहिता लागू होते ही बारुईपुर से लाखों रुपये जब्त

बारुईपुर थाने की पुलिस नाका चेकिंग के दौरान जब्त रुपये को दिखाती हुई
बारुईपुर थाने की पुलिस नाका चेकिंग के दौरान जब्त रुपये को दिखाती हुई
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद ही पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर इलाके में नाका चेकिंग के दौरान लाखों रुपये जब्त किए गए। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान समद अली सरदार के रूप में हुई है, जो जयनगर थाना क्षेत्र के तिलपी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। यह घटना बुधवार को बारुईपुर के जायतला इलाके में हुई, जहां पुलिस नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार, नाका चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो बाइक में रखे एक बैग से करीब 8 लाख रुपये नकद बरामद हुए। अचानक इतनी बड़ी रकम मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी तिलपी से कुड़ाली की ओर जा रहा था। हालांकि, वह इतनी बड़ी रकम अपने साथ क्यों ले जा रहा था, इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस बरामद राशि के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in