बारुईपुर में भीषण बाइक दुर्घटना, दो की मौत,

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

बारुईपुर : बारुईपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रात करीब 11:30 बजे सीताकुंडु इलाके में उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक साइकिल सवार से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी।पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान नाजिम सरदार (20) और कार्तिक मंडल (45) के रूप में हुई है। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे मैदुल ढाली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात नाजिम सरदार अपने दोस्त मैदुल ढाली के साथ बाइक से फुलतला से सीताकुंडु स्थित अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान कार्तिक मंडल साइकिल से फुलतला की ओर जा रहे थे। सीताकुंडु इलाके में पहुंचते ही बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बाइक पहले सामने से आ रही साइकिल से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक चालक, पीछे बैठे युवक और साइकिल सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घायलों को बारुईपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नाजिम सरदार और कार्तिक मंडल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल तीनों सीताकुंडु और सागर संघ मैदान के आसपास के इलाके के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही बारुईपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in