बैंकॉक जाना अब और आसान, Vietjet की नई उड़ानों से बढ़ी कनेक्टिविटी

बैंकॉक–कोलकाता रूट पर नये खिलाड़ी Vietjet Thailand ने चार साप्ताहिक उड़ानें शुरू कीं। बैंकॉक ट्रैवल गाइड : मंदिरों से रूफटॉप बार तक, जानिए क्या-क्या देखें...
कोलकाता से पत्रकारों व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरों को वियेटजेट थाईलैंड एयरलाइंस ने बैंकॉक का सैर कराया
कोलकाता से पत्रकारों व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरों को वियेटजेट थाईलैंड एयरलाइंस ने बैंकॉक का सैर कराया
Published on

नेहा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता/बैंकॉक : बैंकॉक–कोलकाता हवाई मार्ग पर प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। Vietjet Thailand ने इस रूट पर अपनी चार साप्ताहिक उड़ानों की शुरुआत कर दी है। एयरलाइन की पहली उड़ान 3 जनवरी 2026 को बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे से रवाना होकर लगभग दो घंटे पचास मिनट की यात्रा के बाद रात 10:30 बजे कोलकाता पहुंची।

बैंकॉक स्थित बौद्ध मंदिर
बैंकॉक स्थित बौद्ध मंदिर

इस सेवा की शुरुआत पहले नवंबर के मध्य में प्रस्तावित थी, लेकिन विमान उपलब्धता से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसमें देरी हुई। अब इसके शुरू होने के साथ ही यह मार्ग इंडो-थाई बाजार में छठे ऑपरेटर के रूप में जुड़ गया है। Vietjet Thailand की उड़ानें प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कोलकाता पहुंचेंगी, जबकि वापसी उड़ानें अगले दिन तड़के बैंकॉक के लिए रवाना होंगी।

इस रूट पर पहले से ही इंडिगो, थाई एयरवेज, लायन एयर, भूटान एयरलाइंस और थाई एयरएशिया सेवाएं दे रही हैं। Vietjet की खासियत यह है कि वह इस मार्ग पर तीन श्रेणियों—बिजनेस, प्रीमियम इकॉनमी और इकॉनमी—के साथ सेवा दे रही है, जो आमतौर पर लो-कॉस्ट एयरलाइंस में देखने को नहीं मिलता। एयरलाइन ने प्रमोशनल राउंड-ट्रिप किराया ₹13,999 से शुरू किया है, जिसमें 20 किलोग्राम बैगेज शामिल है। इससे होली और सॉन्गक्रान यात्रा सीजन से पहले किरायों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।

स्काई वाक का प्रवेश द्वार
स्काई वाक का प्रवेश द्वार

व्यावसायिक दृष्टि से यह सेवा उन भारतीय कंपनियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जिनके क्षेत्रीय कार्यालय बैंकॉक या थाईलैंड के ईस्टर्न इकोनॉमिक कॉरिडोर में हैं। थाई अधिकारियों के अनुसार, 2025 में भारतीय बिजनेस यात्रियों की संख्या में 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी, और बेहतर कनेक्टिविटी से इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।

बौध्य
बौध्य

ट्रैवल मैनेजमेंट कंपनियों का कहना है कि कोलकाता अब 12 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से सीधे जुड़ चुका है, जिससे यह पूर्वी एशिया जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली और मुंबई का एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है। हालांकि, यात्रियों को थाईलैंड में आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स के लिए समय प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी गई है, क्योंकि वापसी की उड़ान देर रात बैंकॉक पहुंचती है।

यात्रियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे थाईलैंड की अनिवार्य ई-अराइवल प्रक्रिया पूरी करें और कम से कम 10,000 अमेरिकी डॉलर तक के मेडिकल कवर वाला ट्रैवल इंश्योरेंस अपने साथ रखें, क्योंकि इन नियमों को लेकर पिछले वर्ष कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

थाईलैंड में इन स्थानों पर जरूर जाएं

बैंकॉक, थाईलैंड की जीवंत राजधानी, पारंपरिक मंदिरों (वट अरुण, ग्रैंड पैलेस) और आधुनिक खरीदारी (आइकॉनइस्म मॉल) , सफारी पार्क व परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक फूल पैकेज देने वाला स्थान है। नवंबर से फरवरी के बीच यहाँ की यात्रा सबसे अच्छी होती है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में चाओ फ्राया नदी की बोट सफारी, चाइनाटाउन की सैर और शानदार नाइटलाइफ शामिल हैं। 

क्रूज डिनर के दौरान थाई का सांस्कृतिक नृत्य
क्रूज डिनर के दौरान थाई का सांस्कृतिक नृत्य

बैंकॉक में प्रमुख आकर्षण और गतिविधियाँ

ऐतिहासिक मंदिर : भव्य ग्रैंड पैलेस, वट अरुण (सवार का मंदिर), और वट फो (लेटे हुए बुद्ध का मंदिर) जरूर देखें।

खरीदारी (Shopping) : आईकॉनइस्ज मॉल के अलावा 15,000 से अधिक स्टॉल वाले चतुचक वीकेंड मार्केट और सियाम जिले के आधुनिक मॉल खरीदारी के लिए बेहतरीन हैं।

संस्कृति और भोजन : जिम थॉम्पसन हाउस में थाई संस्कृति का अनुभव करें और खाओ सान रोड पर स्ट्रीट फूड का आनंद लें।

नाइटलाइफ : बैंकॉक एशिया की रूफटॉप बार राजधानी है, जहाँ आप ऊँची इमारतों से शहर के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। 

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in