'बंगाल का अंतरिम बजट विकासोन्मुखी है'

प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए  सुभाशीष चक्रवर्ती साथ में हैं मोनमोहिनी विश्वास, जयदेव हालदार, नमिता साहा, कौश‌िक राय
प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए सुभाशीष चक्रवर्ती साथ में हैं मोनमोहिनी विश्वास, जयदेव हालदार, नमिता साहा, कौश‌िक राय
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल का अंतरिम बजट केंद्र सरकार के बजट से कहीं बेहतर है। यह दावा डायमंड हार्बर–जादवपुर तृणमूल कांग्रेस के सांगठनिक जिला अध्यक्ष शुभाशीष चक्रवर्ती ने टॉलीगंज–हरिदेवपुर स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह दिशाहीन और जनविरोधी है, वहीं पश्चिम बंगाल सरकार का अंतरिम बजट आम जनता को राहत देने वाला और विकासोन्मुखी है। शुभाशीष चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार ने बंगाल के लिए कुछ भी नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि भाजपा की नीतियां बंगाल विरोधी हैं। राज्य सरकार इसके विपरीत जनता के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है और लगातार जनहित की योजनाओं को मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की लोकप्रिय लक्ष्मी भंडार योजना के तहत अब जनरल वर्ग की महिलाओं को मिलने वाली अनुदान राशि 500 रुपये बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है, जबकि एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को अब 1200 रुपये के बदले 1700 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा पहली बार भूमिहीन खेत मजदूरों के लिए साल में दो बार, यानी कुल 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है, जिससे गरीब और मेहनतकश वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी जानकारी दी गई कि 21 से 40 वर्ष के बेरोजगारों के लिए 'बांग्लार युवा साथी' नामक योजना के तहत दसवीं पास 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार लोगों को नौकरी नौकरी मिलने तक या अतिकतम पांच वर्ष की अवधि के लिए 1500 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा। इस अवसर पर डायमंड हार्बर जादवपुर महिला तृणमूल सांगठनिक जिला की अध्यक्ष मनमोहिनी विश्वास, सुंदरबन तृणमूल सांगठनिक जिला अध्यक्ष जयदेव हालदार तथा सुंदरवन सांगठनिक जिला की नमिता साहा और युवा नेता कौशिक राय उपस्थित थे। सभी नेताओं ने राज्य सरकार के बजट की सराहना करते हुए इसे जनकल्याणकारी बताया।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in