नदी में डूबे दो युवकों का शव बरामद

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली: बलागढ़ थाना क्षेत्र के डुमुरदह में गंगा नदी में डोंगी (छोटी नाव) पलटने से लापता हुए दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान सायक बंद्योपाध्याय (23) और शुभजीत मंडल (22) के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोल के दिन दोपहर डुमुरदह के मोड़लपाड़ा घाट से पांच युवक एक डोंगी नाव लेकर गंगा नदी में दोल खेलते हुए निकले थे। इसी दौरान जब नाव बीच नदी में पहुंची, तब अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई। नाव पलटते ही सभी युवक पानी में गिर गए। उनमें से तीन युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, जबकि सायक बंद्योपाध्याय और शुभजीत मंडल नदी की तेज धारा में बह गए। बताया जा रहा है कि दोनों को तैरना नहीं आता था, जिससे वे खुद को बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही बलागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने स्पीड बोट और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाश के दौरान कुंतीघाट के रामनगर इलाके में गंगा में तैरता हुआ एक शव मिला, जिसकी पहचान शुभजीत मंडल के रूप में की गई। वहीं दूसरे युवक सायक बंद्योपाध्याय का शव उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा इलाके से बरामद हुआ।दोनों युवकों के शव मिलने के बाद उनके परिजनों में मातम छा गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in