टोटो चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस दिखाती हुईं
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस दिखाती हुईं
Published on: 

दक्षिण 24 परगना: टोटो चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सद्दाम मोल्ला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बकुलतला थाना के पीएसआई शांतनु सरकार ने पुलिस बल के साथ बकुलतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत तारानगर इलाके में अभियान चलाया। अभियान के दौरान तारानगर निवासी सद्दाम मोल्ला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 5 टोटो (ई-रिक्शा) और 11 बैटरियां बरामद की गईं। बरामद सामान को विधिवत सीजर लिस्ट तैयार कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रावधानों के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बकुलतला थाने में कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in