बजबज पालिका के वाइस चेयरमैन के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

तृणमूल पार्टी कार्यालय में आगजनी के बाद की तस्वीर
तृणमूल पार्टी कार्यालय में आगजनी के बाद की तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बजबज शिल्पांचल क्षेत्र में मंगलवार देर रात हिंसा की एक घटना सामने आई। बजबज नगर पालिका के वाइस चेयरमैन मोहम्मद मंसूर उर्फ मगरू के पार्टी कार्यालय में कथित तौर पर बमबाजी और तोड़फोड़ की गई, जिससे कार्यालय में आग लग गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार्यालय में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वाइस चेयरमैन मोहम्मद मंसूर उर्फ मगरू ने आरोप लगाया कि यह हमला स्थानीय भाजपा नेता जीत अधिकारी और बिट्टू के समर्थकों द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है और इसका उद्देश्य इलाके में अशांति फैलाना है। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, इस मामले पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन बजबज की भाजपा नेत्री सबिता चौधरी से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा जिले के कई महेशतल्ला, मटियाब्रुज और अन्य इलाके के तृणमूल पार्टी कार्यालयों में व्यापक तोड़फोड़ की गई।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in