बजबज शिल्पांचल के हिंदी स्कूलों का माध्यमिक रिजल्ट बेहतर रहा

जनता विद्या मंदिर गेट की तस्वीर
जनता विद्या मंदिर गेट की तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

बजबज : शुक्रवार को वेस्ट बंगाल बोर्ड की 10वीं (माध्यमिक) परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। इस दौरान अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। कई अभिभावक और छात्र-छात्राएं खुशी जाहिर करते नजर आए। बजबज क्षेत्र के कई हिंदी स्कूलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

बजबज साहू जैन विद्यालय हाई स्कूल : स्कूल के टीचर-इन-चार्ज अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार स्कूल से 35 विद्यार्थियों ने माध्यमिक परीक्षा दी थी, जिनमें से 32 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 3 विद्यार्थी असफल रहे। विद्यालय में 407 अंक प्राप्त कर राजनंदिनी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 326 अंक प्राप्त कर सुमैया परवीन दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा जानकी लक्ष्मी गिरी गोसाई ने 320 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

बजबज जनता विद्या मंदिर : स्कूल की टीआईसी तारामति सिंह ने बताया कि 449 अंक प्राप्त कर पियूष साव ने पहला स्थान हासिल किया। 413 अंक प्राप्त कर अंजू कुमारी साव दूसरे तथा 377 अंक प्राप्त कर नेहा साव तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने कहा कि 111 विद्यार्थियों ने माध्यमिक परीक्षा दी थी और इस बार स्कूल का रिजल्ट पहले से बेहतर रहा है।

बिरलापुर विद्यालय : विद्यालय की टीआईसी तनुश्री कर्मकार ने बताया कि परीक्षा में 81 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। प्रिंस कुमार महतो ने 530 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मो. रेहन सलाम ने 432 अंक प्राप्त कर दूसरा तथा लकी यादव ने 391 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

फतेहपुर हिंदी नागरी प्रचारक विद्यालय (एचएस) : स्कूल के टीआईसी राम प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। तपस्या ठाकुर ने 583 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुस्कान कुमारी यादव ने 542 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कशिश चौधरी ने 473 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस बार कुल 198 परीक्षार्थियों ने माध्यमिक परीक्षा दी थी, जिनमें से 155 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in