फाइल फोटो
फाइल फोटो

अवैध वसूली मामले में उल्टाडांगा ट्रैफिक गार्ड का होमगार्ड गिरफ्तार

भ्रष्टाचार मामले में किया गया था तलब
Published on: 

जांच में सहयोग नहीं करने पर एसीबी ने की कार्रवाई

दीपक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

राज्य के एंटी करप्शन ब्रांच ने ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में एक ट्रैफिक होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोलकाता पुलिस के उल्टाडांगा ट्रैफिक गार्ड में तैनात था। एसीबी ने एक मामले की जांच के सिलसिले में आरोपी होमगार्ड को पूछताछ के लिए नोटिस जारी की थी। नोटिस मिलने के बाद आरोपी जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित तो हुआ, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in