बड़तल्ला में वृद्धा का एटीएम बदलकर 35 हजार रुपये की ठगी

कसबा इलाके से पकड़ा गया अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त का फाइल फोटो
गिरफ्तार अभियुक्त का फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में मदद के बहाने एक वृद्धा का एटीएम कार्ड बदलकर उसके अकाउंट से 35 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। घटना बड़तल्ला थानांतर्गत गौड़ीबाड़ी इलाके के आरडी स्ट्रीट की है। अभियुक्त का नाम नेपाल दास है। पुलिस ने उसे कसबा के राजडांगा इलाके से पकड़ा है। अभियुक्त के पास से ठगी के 32 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गत 28 नवंबर की दोपहर एक वृद्धा अपने घर के पास स्थित एटीएम में रुपये निकालने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि एटीएम में एक व्यक्ति वृद्धा के पास आया और मदद करने की पेशकश की। आरोप है कि मदद करने के दौरान जालसाज ने वृद्धा का एटीएम कार्ड बदल दिया। जालसाज ने वृद्धा का एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया और उसे नकली कार्ड सौंप दिया। घर पहुंचने पर वृद्धा ने अपने मोबाइल पर बैंक से रुपये निकलने का मैसेज पाया। जांच में पता चला कि उसके अकाउंट से एटीएम के जरिए 35 हजार रुपये निकाल लिये गये। घटना को लेकर वृद्धा ने बड़तल्ला थाने में शिकायत दर्ज करायी। मामले की जाचं के दौरान पुलिस ने एटीएम और इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर अभियुक्त को चिह्नित कर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in