ड्राई डे खत्म होते ही कोलकाता में आधी रात को बढ़ी शराब की बिक्री, कई बारों में उमड़ी भीड़

पार्क स्ट्रीट से दक्षिण कोलकाता तक देर रात 2 बजे तक खुले रहे कई रेस्तरां और बार
Kolkata
ड्राई डे खत्म होते ही आधी रात को बढ़ी शराब की बिक्री
Published on: 

कोलकाता : दुर्गापूजा के दौरान महाष्टमी पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध समाप्त होते ही कोलकाता के कई बार और रेस्तरां में आधी रात से ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्क स्ट्रीट, मध्य कोलकाता और दक्षिण कोलकाता के कई प्रतिष्ठानों में देर रात तक खानपान और पेय पदार्थों की बिक्री हुई।

कुछ बार सोमवार तड़के एक से दो बजे तक खुले रहे। रेस्तरां संचालकों के अनुसार, मध्यरात्रि में बार खोलने की अनुमति मिलने से कारोबार को उम्मीद से अधिक लाभ हुआ।

पार्क स्ट्रीट के बार भी आधी रात को खुले

पार्क स्ट्रीट स्थित बार-बी-क्यू, फ्लेवर्स ऑफ चाइना और वन स्टेप अप में भी मध्यरात्रि से बार सेवाएं शुरू की गईं। इन प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों ने बताया कि ग्राहकों की संख्या अच्छी रही और शराब की बिक्री में तेजी देखने को मिली।

उनके अनुसार, बार सोमवार तड़के एक बजे तक खुले रहे। मध्य कोलकाता के एक अन्य बार के संचालक ने भी बताया कि देर रात तक कारोबार करने के नए अवसर को लेकर शुरुआत में कुछ संशय था, लेकिन ग्राहकों की अच्छी आमद ने उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया। वहां रात दो बजे तक खानपान और पेय पदार्थों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in