बारुईपुर में जलाशय के किनारे से नवजात बच्ची का शव बरामद

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

बारुईपुर : बारुईपुर के सूर्यपुर क्षेत्र में एक छोटे जलाशय के किनारे नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने जलाशय के पास बच्ची का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

नवजात को जलाशय किनारे छोड़ने की आशंका

सूचना मिलते ही सूर्यपुर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बारुईपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात बच्ची को जलाशय के किनारे लाकर छोड़ दिया होगा। हालांकि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे वहां कौन छोड़ गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बारुईपुर पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने यह कहा :

बारुईपुर पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि नवजात बच्ची का जन्म प्री-मैच्योर डिलीवरी के दौरान हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही बच्ची की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। इधर, सूर्यपुर फाड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को वहां कब और किसने छोड़ा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in