

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा एशियन अफ्रीकन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (AACCI) के साथ संयुक्त रूप से शनिवार को कोलकाता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘Arohan- IPO Readiness for Startups: Bridging Innovation with Regulation’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यू इकॉनॉमी ब्लूमबर्ग के डायरेक्टर लवजीत अलेक्जेंडर और विशिष्ट अतिथि के रूप में सन्मार्ग की प्रेसिडेंट रुचिका गुप्त उपस्थित रहीं। वहीं इस माैके पर ICSI की काउंसिल मेंबर CS रुपांजना दे, ICSI की फाॅर्मर प्रेसिडेंट व AACCI ईस्टर्न रीजन की चैप्टर प्रेसिडेंट CS ममता बिनानी, EIRC ऑफ द ICSI के चेयरमैन CS विशाल हरलालका व ICSI के काउंसिल मेंबर CS संदीप कुमार केजरीवाल मौजूद रहे। ICSI के मोटो सॉन्ग के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस कार्यक्रम का मिशन अच्छे कॉर्पोरेट गवर्नेंस को आसान बनाने वाले हाई-क्वालिटी प्रोफेशनल्स को तैयार करना है। इस दौरान लवजीत अलेक्जेंडर ने कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें “CS-GPT” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि किसी स्टार्टअप में कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका केवल आईपीओ के समय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रारंभिक चरण से ही उन्हें जुड़कर सुशासन और नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए। वहीं रुचिका गुप्त ने स्टार्टअप ईकोसिस्टम में मीडिया की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए “रॉजर बैनिस्टर के 4 मिनट माइल सिद्धांत” का उल्लेख किया। CS ममता बिनानी ने कहा कि भारत परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और स्टार्टअप्स इस बदलाव के असली गेम चेंजर हैं। उन्होंने व्यावहारिक अनुभव और सैद्धांतिक ज्ञान के समन्वय पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।