फोर्ट विलियम में बैठकर भाजपा का काम कर रहा सेना अधिकारी

कमांडेंट पर बड़े आरोप से सियासी हलचल तेज
फोर्ट विलियम में बैठकर भाजपा का काम कर रहा सेना अधिकारी
Published on: 

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में SIR प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया। नवान्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना के पूर्वी मुख्यालय फोर्ट विलियम (विजय दुर्ग) में तैनात एक सेना अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, मेरे पास जानकारी है कि फोर्ट विलियम में एक कमांडेंट एसआईआर और पार्टी ऑफिस की तरह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।' इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। हालांकि ममता बनर्जी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे सशस्त्र बलों का पूरा सम्मान करती हैं और सेना जैसी निष्पक्ष संस्था को राजनीति से दूर रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील करते हुए कहा, 'मैं हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं कि सेना की वर्दी पहनकर कोई भी राजनीतिक पक्षपात न करें।'

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की एजेंसियों का इस्तेमाल कर चुनिंदा मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की साजिश चल रही है, जिससे आम लोगों में भारी डर का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि नोटिस मिलने और नाम कटने की आशंका से राज्य में अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 4 आत्महत्या और 17 ब्रेन स्ट्रोक के मामले शामिल हैं। हालांकि इन सब में फोर्ट विलियम से जुड़े इस आरोप को बेहद गंभीर माना जा रहा है। अब सबकी नजर भारतीय सेना के पूर्वी कमान या रक्षा प्रतिष्ठान की संभावित आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी है।

फोर्ट विलियम में बैठकर भाजपा का काम कर रहा सेना अधिकारी
मकर संक्रांति पर गंगासागर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News