भारी मात्रा में हथियारों के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के एसटीएफ ने चितपुर इलाके से पकड़ा
कोलकाता पुलिस के एसटीएफ द्वारा जब्त हथियार
कोलकाता पुलिस के एसटीएफ द्वारा जब्त हथियार
Published on

,

कोलकाता : आगामी चुनावों के मद्देनजर कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने चितपुर थाना क्षेत्र से एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
STF सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध हथियार लेकर शहर में आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने चितपुर थाना अंतर्गत 26/1, बी.टी. रोड के सामने घेराबंदी की। संदिग्ध के पहुंचते ही उसे घेरकर हिरासत में ले लिया गया।

बरामद हथियार
तलाशी के दौरान आरोपी के पास स 3 सिंगल शॉटर, 1 पिस्तौल, 4 खाली मैगजीन, 14 राउंड 8 मिमी कारतूस, 100 राउंड 7 मिमी कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शमीम आलम (40) के रूप में हुई है। वह बिहार के नवादा जिले के बुधवारा क्षेत्र (ग्राम व पोस्ट: बकासोटी, रतनी) का निवासी है। पूछताछ के दौरान वह हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन हथियारों की सप्लाई किसे दी जानी थी और क्या इनका इस्तेमाल चुनाव के दौरान किसी आपराधिक या हिंसक गतिविधि में किया जाना था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in