फाइल फोटो
फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर नेटवर्क का पर्दाफाश, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Published on: 

अभियुक्तों के पास से 96 हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद

कोलकाता :

कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले अवैध कॉल सेंटर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने इस गिरोह के कथित मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मोहसिन खान उर्फ फैजल (31) , मो. खुर्शीद उर्फ गुड्डू (35) और इमरान अली (27) हैं। साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से अपराधियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और 96 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मोहसीन इस गिरोह का मुख्य सरगना और नेटवर्क का प्रमुख भुगतान (पेमेंट) हैंडलर बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशों में बैठे लोगों को अपना शिकार बनाता था और वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देता था। अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 1 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in