फाइल फोटो
फाइल फोटो

अंतराज्यीय बस से 1080 किलो प्रतिबंधित पटाखे ज़ब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता:

कोलकाता पुलिस के डीडी की टीम ने जोड़ासांको थाना क्षेत्र से अवैध रूप से दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे प्रतिबंधित पटाखों की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहम्मद अलीम (30), मोहम्मद नाशिम (55) और राजीव कुमार (36) के रूप में हुई है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट के पास खड़ी एक बस को रोका। गवाहों की मौजूदगी में बस की छत की तलाशी लेने पर 27 गत्ते के कार्टन मिले, जिनमें लगभग 1080 किलोग्राम प्रतिबंधित चॉकलेट बम भरे हुए थे। जांच के दौरान फर्जी ''क्यूआर कोड'' लगे पटाखों के डिब्बे और फर्जी टैक्स इनवॉइस भी बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इन प्रतिबंधित पटाखों का असली मालिक बजबज का रहने वाला हाफिज अली शेख है। पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in