जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी व दसलक्षण महापर्व श्रद्धा से मनाया गया

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ
Kolkata
अनंत चतुर्दशी व दसलक्षण महापर्व
Published on: 

हावड़ा : डबसन रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी, दसलक्षण महापर्व तथा 12वें तीर्थंकर 1008 श्री वासुपूज्य भगवान के निर्वाण महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के अभिषेक और शांतिधारा से हुई। 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया, जबकि 14 श्रद्धालुओं को सामूहिक शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

पंडित जितेंद्र जी जैन शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के साथ सामूहिक पूजन, दसलक्षण विधान तथा भगवान वासुपूज्य का निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। कार्यक्रम में सुभाष पांड्या, सुशील पांड्या, डूंगरमल गंगवाल, सुरेश गंगवाल, प्रकाश पहाड़िया, भागचंद गंगवाल, पंकज बगड़ा, राजेश बगड़ा,

भागचंद बड़जात्या, सुरेंद्र जैन, विनीत जैन, बसंत सेठी, अचल जैन, विनोद गंगवाल, अविनाश लुहाड़िया, नितेश जैन, नीरज जैन और राजेश अजमेरा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और प्राणीमात्र के कल्याण की कामना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in