धोली सती दादीजी के नवरात्र उत्सव में उमड़ी श्रद्धा

भजनों की अमृत वर्षा से भक्तिमय हुआ माहौल
Kolkata
धोली सती दादीजी का नवरात्र उत्सव
Published on: 

कोलकाता : श्री श्री धोली सती दादी प्रचार समिति की ओर से आयोजित नवरात्र उत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

उत्सव के दौरान दादीजी का अलौकिक श्रृंगार, ध्वजा उत्सव, 12 महादेव अभिषेक, जन्मोत्सव, पंचद्रव्य अभिषेक, मेहंदी उत्सव, रास गरबा-डांडिया, चुनड़ी उत्सव, धुनुची नृत्य, सवामणि और नवकन्या पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में लोकप्रिय भजन गायिका मनीषा भार्गव तथा समिति के प्रमुख गायक विजय अग्रवाल के साथ अरविंद सराफ, नंदकिशोर, अमर, अनूप, रवि, आदित्य और आकाश लडिया सहित भजन मंडली ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की अमृत वर्षा के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर होकर दादीजी की भक्ति में लीन नजर आए।

बिंदल परिवार के दादीभक्त सेवक-सेविकाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दादीजी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

उत्सव के आयोजन में संयुक्त संयोजक नंदकिशोर सराफ, अभिषेक सराफ, गौरीशंकर, बजरंग, अनिल, रमेश, निर्मल, विष्णु, राधे, अमन, विवेक, वैभव, चिराग, यसित सराफ और विजय सराफ (बिल्लू) सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी स्थित धोली सती दादीजी के मंदिर में भी नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in