चॉकलेट का लोभ दिखाकर 8 साल की मासूम चचेरी बहन से दुष्कर्म, फिर बेरहमी से हत्या!

आंख फोड़कर शव छिपाने की कोशिश, आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार
प्रेस को संबोधित करते हुए एएसपी जोनल मिथुन कुमार दे
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एएसपी जोनल मिथुन कुमार दे
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददता

डायमंड हार्बर : दक्षिण 24 परगना जिले के उस्ती थाना क्षेत्र के कालिकापुर फकीरपाड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चॉकलेट का लोभ देकर 8 साल की मासूम चचेरी बहन को सुनसान जगह ले गया, पहले उससे दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हैवानियत की इंतेहा पार करते हुए आरोपी ने शव को पहचान छिपाने के लिए बच्ची की एक आंख भी फोड़ दी। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतका का चचेरा भाई हबीबुल्लाह लश्कर है।

पुलिस के अनुसार, घटना बच्चों के दिवस (14 नवंबर) की है। मासूम शाम को घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों ने रात भर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उस्ती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगली सुबह घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में उसका शव मिला। एक आंख पूरी तरह क्षत-विक्षत थी और शरीर पर खरोंच व चोट के निशान थे। तफ्तीश में पता चला कि लापता होने से पहले बच्ची को आखिरी बार उसके चचेरे भाई हबीबुल्लाह लश्कर के साथ देखा गया था। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो दरवाजे के सामने खून के धब्बे मिले। शक गहराते ही हबीबुल्लाह को हिरासत में ले लिया गया। इलाके में तनाव का माहौल है।

डायमंड हार्बर पुलिस के एएसपी जोनल ने यह कहा
डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिथुन कुमार दे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “कड़ी पूछताछ में आरोपी हबीबुल्लाह लश्कर ने पहले दुष्कर्म और फिर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि चॉकलेट का लोभ देकर बच्ची को सुनसान जगह ले गया था। विरोध करने पर गला दबाकर मार डाला और शव को पहचान छिपाने के लिए आंख फोड़ दी।” आरोपी को गिरफ्तार कर डायमंड हार्बर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in