आज मायापुर इस्कॉन में अमित शाह का धार्मिक दौरा

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Published on

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित मायापुर इस्कॉन मंदिर के संक्षिप्त दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक प्रकृति की होगी और इसमें किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि शामिल नहीं रहेगी। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह आज दोपहर में कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे मायापुर जाएंगे। वे मंदिर परिसर में लगभग दो घंटे रहेंगे और एक प्रमुख आध्यात्मिक नेता की जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे श्रद्धालुओं को संबोधित भी कर सकते हैं। आयोजकों के मुताबिक इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया है कि इस दौरे के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक बैठक या रैली नहीं होगी। हालांकि, पश्चिम बंगाल भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता उनके साथ मंदिर में मौजूद रह सकते हैं।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in