अमित शाह ने कोर कमेटी की बैठक में दिये अहम निर्देश

आज बैरकपुर में अमित शाह की संगठनात्मक बैठक
Amit Shah
Amit Shah
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। राज्य में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने दौरे के पहले ही दिन भाजपा की कोर कमेटी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह पार्टी की कोर कमेटी के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोर कमेटी को अहम निर्देश दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने, बूथ स्तर की रणनीति और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनावी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि अमित शाह के दौरे का मुख्य कार्यक्रम आज है। सुबह वे बैरकपुर के आनंदपुरी मैदान में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के लिए बनगांव, बशीरहाट, बारासात और बैरकपुर इन चार संगठनात्मक जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद अमित शाह सिलीगुड़ी के लिए रवाना होंगे। वहां वे सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार के संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों के जरिए पार्टी आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम करेगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in