अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स का रंग अब हुआ 'सफेद'

रंग की राजनीति के विरोध में कलाकारों ने बदला रंग
अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स, कोलकाता
अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स, कोलकाता
Published on

कोलकाता : सत्ता परिवर्तन के बाद जुलाई में अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स के एक हिस्से को भगवा रंग से रंगे जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने भी तीखी आपत्ति जताई थी।

आरोप है कि विवाद के बावजूद प्रशासन की ओर से रंग बदलने की कोई पहल नहीं की गई। इसके बाद मंगलवार को कलाकारों और रंगकर्मियों ने खुद ही भवन के भगवा रंग को बदलकर सफेद कर दिया।

घटना के दौरान नाट्यकर्मी चंदन सेन समेत कई कलाकार मौजूद रहे। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हेस्टिंग्स थाने की पुलिस भी अकादमी परिसर में तैनात रही। 12 जुलाई को अकादमी के मुख्य द्वार के पास टिकट काउंटर को भगवा रंग से रंगा गया था।

इसके पास भारत माता का एक बैनर भी लगाया गया था। इस मामले पर रंगकर्मियों ने विरोध जताते हुए शमिक भट्टाचार्य को पत्र लिखा था और उनके घर जाकर भी आपत्ति दर्ज कराई थी। उस समय उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

चंदन सेन ने कहा कि रंग का कला, संस्कृति और सभ्यता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में पुराना रंग लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों ने खुद ही रंग बदल दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in