जोड़ाबागान में पारिवारिक विवाद को केंद्र कर जानलेवा हमले का आरोप

एक घायल; अभियुक्त फरार
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जोड़ाबागान थाना इलाके में शनिवार की देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पोस्ता इलाके के पीके ठाकुर घाट के सामने एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मारी गई। घायल व्यक्ति का नाम संतोष चौधरी है। घटना के बाद उन्हें तत्काल कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां वह इलाजरत है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना शनिवार की रात करीब 12.05 बजे की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त अमित सोनकर उर्फ कार्तिक अपने कुछ दोस्तों के साथ पीके ठाकुर घाट के सामने पहुंचा और इसी दौरान संतोष चौधरी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बीच अमित ने अचानक संतोष को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने से संतोष घायल हो गए। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अभियुक्त का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अमित और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

परिजन की शिकायत पर एफआईआर

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल संतोष को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उनके रिश्तेदार आकाश चौधरी ने घटना को लेकर जोड़ाबागान थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि गोलीबारी की वजह पारिवारिक विवाद हो सकती है। हालांकि, हमले के पीछे कोई अन्य कारण था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in