

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता: एजेसी बोस रोड स्थित कृष्णा बिल्डिंग के ऑटोरेली निसान शोरूम में ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट वाहन का लॉन्च किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ऑटोरेली निसान के डीलर मालिक अशनुत चोपड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को आधिकारिक रूप से शोरूम में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर अशनुत चोपड़ा ने बताया कि यह वाहन खासतौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि गाड़ी का शोरूम प्राइस 5.65 लाख रुपये से शुरू होता है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद प्रतिस्पर्धी बनाता है। यह मॉडल पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। बुकिंग शुरू है। लॉन्च के दौरान अभिनेत्री दर्शन बनीक और मौली दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा सेल्स (ईस्ट) प्रमुख सूरत सरकार, नेशनल सेल्स एंड स्ट्रेटजी प्रमुख मुदित गुप्ता, ईस्ट सेल्स हेड युवराज पाटील, डायरेक्टर ऑटोरेली निसान संजय सिंघी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने वाहन की विशेषताओं की सराहना की। बुकिंग शुरु है। मार्च के पहले सप्ताह को गाड़ी डिलिवरी होगा। मॉडल ग्रेवाइट अपने सेगमेंट की इकलौती गाड़ी है, जिसमें खास हुड ब्रांडिंग के साथ यूनिक रियर डोर बैजिंग दी गई है। इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह एसयूवी आधुनिक तकनीकी फीचर्स से लैस है और इसमें सात यात्रियों के बैठने की सुविधा है।