अलीपुर लाॅ ऑफिस के एसी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

इसी एसी मशीन में आग लगी थी
इसी एसी मशीन में आग लगी थी
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अलीपुर जिला मुख्यालय के निचले तल्ले में स्थित लाॅ ऑफिस कार्यालय के अंदर एसी मशीन में अचानक भयावह आग लग गई, जिससे परिसर में अफरा तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार यह कमरा काफी संकरा होने के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना की सूचना तुरंत दक्षिण 24 परगना जिले के डीएम अभिषेक कुमार तिवारी के कार्यालय और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध कराया गया। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एसी मशीन की सर्विसिंग पिछले तीन वर्षों से नहीं कराई गई थी। इसके अलावा बारिश के दौरान दफ्तर में जलभराव हो जाता है जिससे जोखिम और बढ़ जाता है। कई कर्मचारियों ने अविलंब रिनोवेशन कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद परिसर में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है और सभी विद्युत उपकरणों की तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। यहां उल्लेखनीय है कि आग लगी के बाद अन्य विभागों के कर्मी काफी डरे हुए हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in