अलीपुर में मानव श्रृंखला बनाकर विश्व शांति की अपील

अलीपुर जिला मुख्यालय में 12 जुलाई कमेटी की ओर से मानव बंधन  कार्यक्रम  के दौरान ली गई तस्वीर
अलीपुर जिला मुख्यालय में 12 जुलाई कमेटी की ओर से मानव बंधन कार्यक्रम के दौरान ली गई तस्वीर
Published on


कोलकाता : राज्य के सरकारी कर्मचारी संगठनों की राज्य स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमेटी और 12 जुलाई कमेटी की ओर से दक्षिण 24 परगना के जिला मुख्यालय अलीपुर में एक मानव बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को जल्द समाप्त करने की मांग तथा विश्व में शांति कायम करने का संदेश देना था। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई और युद्ध के विरोध में नारे लगाए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता, बल्कि इससे मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने सभी देशों से आपसी संवाद और कूटनीति के माध्यम से विवाद सुलझाने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर विश्व शांति की कामना की और हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और शांति का संदेश फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और इसमें काफी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर देवव्रत राय, गार्गी मुखर्जी, झरना मजुमदार, निमाई देवनाथ और एपी भंडारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in