अलीपुर में उपभोक्ता अधिकार जागरूकता के लिए झांकी का शुभारंभ

दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के एडीएम निलांजन पाल हरी झंडी दिखाकर झांकी को रवाना करते हुए
दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के एडीएम निलांजन पाल हरी झंडी दिखाकर झांकी को रवाना करते हुए
Published on

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष से उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से एक झांकी का शुभारंभ किया गया। इस झांकी का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच उपभोक्ता अधिकारों एवं उपभोक्ता हितों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता पैदा करना है। आयोजित झांकी के उद्घाटन समारोह में दक्षिण 24 परगना जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी, जिला परिषद नीलांजन पाल, जिले के उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारी राज कुमार दास तथा प्रभारी जिला सूचना एवं संस्कृति अधिकारी सिद्धार्थ चक्रवर्ती सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। उपभोक्ता अधिकारों के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से यह झांकी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in