

कोलकाता : 7 मई को एयरटेल बिज़नेस ने ‘एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स’ लॉन्च किया, जो हाइब्रिड उद्यमों के लिए भारत का पहला पूर्णतः प्रबंधित और एकीकृत ज़ीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर (ZTA) आधारित साइबर सुरक्षा समाधान है। यह प्लेटफ़ॉर्म उपयोगकर्ताओं, डिवाइसेज़, नेटवर्क, एप्लिकेशन और डेटा को एंड-टू-एंड सुरक्षा प्रदान करेगा। बढ़ते एआई-संचालित साइबर हमलों और 2025 में दर्ज 20 लाख से अधिक साइबर घटनाओं को देखते हुए यह समाधान विकसित किया गया है।
यह समाधान किसी भी समय और कहीं भी उपयोगकर्ताओं, डेटा और डिवाइसेज की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसका एकीकृत डैशबोर्ड नेटवर्क, एंडपॉइंट्स और डेटा की रीयल-टाइम निगरानी की सुविधा देगा कंपनी ने ‘एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ भी लॉन्च किया है, जहां उद्यम बड़े स्तर पर अपनाने से पहले इस प्लेटफ़ॉर्म का लाइव अनुभव ले सकेंगे।
एयरटेल बिजनेस के सीईओ शरत सिन्हा ने कहा
एयरटेल का यह कंप्लायंस-रेडी समाधान भारत के डीपीडीपी अधिनियम के अनुरूप तैयार किया गया है और 24x7 विशेषज्ञ निगरानी के साथ सुरक्षित रिमोट एक्सेस, एंडपॉइंट डिटेक्शन एवं रिस्पॉन्स जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराता है। कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफ़ॉर्म उद्यमों को बिखरे हुए मल्टी-वेंडर सुरक्षा ढांचे से छुटकारा दिलाकर साइबर सुरक्षा खर्च में 30% तक लागत अनुकूलन में मदद करेगा।