

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दो और ऑल-इकोनॉमी A320neo विमानों को सेवा में शामिल किया है। ये विमान मूल रूप से विस्तारा को डिलीवर किए गए थे। यह कदम एयर इंडिया के उस फैसले का हिस्सा है, जिसके तहत सभी ऑल-इकोनॉमी विमानों को एयर इंडिया एक्सप्रेस में स्थानांतरित किया जा रहा है। VT-TNL और VT-TYD ने 19 सितंबर से परिचालन शुरू कर दिया है।