एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

 एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई सुविधाओं और विस्तारित नेटवर्क की जानकारी साझा की है। एयरलाइन वर्तमान में भारत को पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख शहरों से जोड़ते हुए हर सप्ताह लगभग 820 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर रही है। इसके नेटवर्क में बैंकॉक, फुकेट, सिंगापुर के अलावा बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित कुल 13 गंतव्य शामिल हैं।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से बुकिंग करने पर जीरो कन्वीनियंस फीस और एक बार मुफ्त यात्रा तिथि बदलने (कॉम्प्लिमेंट्री डेट चेंज) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। वहीं, टाटा न्यूपास (Tata NeuPass) के लॉग-इन सदस्य अंतरराष्ट्रीय टिकट बुकिंग पर ₹500 तक की अतिरिक्त छूट के साथ 8% तक NeuCoins भी अर्जित कर सकते हैं।

एयरलाइन ने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार करते हुए भारत और यूएई के बीच तीन नए मार्गों की भी घोषणा की है। इनमें नवी मुंबई–अबू धाबी, गुवाहाटी–अबू धाबी और गुवाहाटी–दुबई रूट शामिल हैं। इन नई सेवाओं से पूर्वोत्तर भारत और मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों को खाड़ी देशों तक बेहतर और अधिक सुविधाजनक हवाई संपर्क मिलेगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in