

सन्मार्ग संवाददाता
हावड़ा : लिलुआ स्थित अग्रसेन ब्वॉयज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के वातानुकूलित सभागार में आयोजित इस विशिष्ट अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण देवरलिया, प्रबंधक सरोज कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्या अबीरा दास के कर कमलों से डॉ. श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन और शहर के महान शिक्षाव्रती अग्रसेन बालिका व ब्वॉयज स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत वासुदेव टीकमानी जी की प्रतिछवि पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में संगीत विभाग के शिक्षकगणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जबकि इस अवसर पर विद्यालय ने अपने शिशु विभाग से लेकर उच्च माध्यमिक विभाग तक के छात्रों के लिए कक्षा–कक्ष में विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया । विद्यालय के अध्यक्ष, प्रबंधक ने अग्रसेन परिवार के सभी सदस्यों को उपहार प्रदान कर शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी । प्रधानाचार्या के धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।