एक दशक बाद पार्क सर्कस मैदान में इस साल सर्दियों में होगा सर्कस का आयोजन

केएमसी ने आयोजन को दी मंजूरी
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : 10 वर्षों के अंतराल के बाद महानगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में से एक पार्क सर्कस मैदान में इस साल सर्दियों के मौसम में सर्कस की वापसी होने जा रही है। इस संबंध में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने सर्कस के आयोजन की मंजूरी दे दी है। साथ ही पुलिस ने भी पूर्व में लगाए गए ट्रैफिक रिस्ट्रिक्शन को वापस ले लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले पार्क सर्कस मैदान में सर्कस शो का आयोजन वर्ष 2014 में किया गया था। हालांकि, बाद के वर्षों में परमा और एजेसी बोस रोड फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान कोलकाता पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक नियंत्रण के कारण सर्कस के आयोजन की अनुमति नहीं मिली थी।

अब क्योंकि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है ऐसे में पिछले साल दिसंबर में कोलकाता पुलिस द्वारा पार्क सर्कस मैदान में कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनओसी प्रक्रिया हटायी जाने के बाद सर्कस के आयोजन के लिए राह आसान हो गई। जानकारी के मुताबिक केएमसी ने टेंडर प्रक्रिया के तहत अजंता सर्कस को आयोजन की अनुमति दी है। सर्कस कार्यक्रम 1 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार सर्कस में वाइल्डलाइफ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के कारण कोई जानवर नहीं होगा। इनके स्थान पर जिम्नास्टिक्स और एक्रोबैटिक्स शो पर जोर दिया जाएगा। सर्कस के तीन शो आयोजित होंगे। प्रत्येक शो करीब ढाई घंटे का होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in