...सिर्फ रेफरी और अंपायर बदल गए हैं: अधीर

कहा, टीएमसी कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं
अधीर चौधरी
अधीर चौधरी
Published on

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस में बढ़ते अंदरूनी संकट और बागी विधायकों के उभार के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस दल-बदल और राजनीतिक तोड़फोड़ की संस्कृति को कभी तृणमूल कांग्रेस ने बढ़ावा दिया था, आज वही उसके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अधीर ने कहा, “जो खेल कभी टीएमसी ने शुरू किया था, आज वही खेल उसके खिलाफ खेला जा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब रेफरी और अंपायर बदल गए हैं।”

उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है और पार्टी नेतृत्व अपनी ही बनाई राजनीतिक परिस्थितियों का सामना कर रहा है। अधीर ने कहा कि तृणमूल के जमीनी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी से मोहभंग का शिकार हैं। कांग्रेस नेता ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में आने का खुला न्योता देते हुए कहा कि जो लोग वर्षों से संघर्ष करते रहे हैं और लोकतांत्रिक राजनीति में विश्वास रखते हैं, उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in