ठाकुरपुकुर दुर्घटना : गिरफ्तार सीरियल डायरेक्टर को 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत

विष्णपुर के बागानबाड़ी में रात भर दोस्तों के साथ की थी पार्टी

ठाकुरपुकुर दुर्घटना : गिरफ्तार सीरियल डायरेक्टर को 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत
Published on

कोलकाता : ठाकुरपुकुर बाजार में तेज रफ्तार कार से 10 लोगों को टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार सीरियल डायरेक्टर को अदालत ने 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अभियुक्त का नाम सिद्धांत दास है। इस मामले की जांच फिलहाल कोलकाता पुलिस के एफएसटीपी के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार नशे में धुत एक निर्देशक की कार की तेज गति के कारण एक वृद्ध की जान चली गई। आरोप है कि शनिवार की रात भर सिद्धांत ने विष्णपुर के एक बागानबाड़ी में अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। वहां पर उसने खूब शराब पी और सुबह घर लौटते समय कार सड़क से उतरकर सीधे बाजार में चली गई। बाजार में घुसते ही उसने एक-एक कर 10 लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान कई वाहनों को कुचल दिया गया। हादसे में घायल अमीनूर रहामन नामक वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गयी। बाद में सिद्धांत को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के समय कार में उसके साथ दो महिला थी। उनमें से एक महिला कार से उतर भाग गयी।

इस बीच सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे 75 नं. रूट की एक बस ने ठाकुरपुकुर में खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय निवासियों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in