JU में पीएचडी दाखिले में भी बेनियम का आरोप

एबीवीपी ने जूटा पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
Published on

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले को लेकर भी बेनियम के आरोपों ने विवाद खड़ा कर दिया है। एबीवीपी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। संगठन का आरोप है कि वेटिंग लिस्ट में काफी नीचे नाम होने के बावजूद किसी अभ्यर्थी का नाम कथित तौर पर पहले स्थान पर लाने की योजना बनाई गई।

एबीवीपी ने आर्ट्स फैकल्टी में पीएचडी दाखिले की मेरिट सूची सार्वजनिक नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया। संगठन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों को दाखिला दिलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। साथ ही, इसके बदले आर्थिक लेन-देन होने का भी दावा किया गया। एबीवीपी ने पूछा कि ऐसे कितने लोगों को दाखिला दिया गया और इसके बदले कितनी राशि ली गई।

इस मामले में जूटा अध्यक्ष प्रो. पार्थप्रतिम राय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पीएचडी दाखिले के लिए निर्धारित नियम हैं और उसी के अनुसार प्रवेश होता है। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर लगाए गए आरोपों को साबित करना होगा। राय ने चुनौती दी कि यदि किसी के पास प्रमाण है, तो वह अदालत का रुख करे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाने से किसी को सजा नहीं होती।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in