भाजपा ने आस्था से किया विश्वासघात : अभिषेक

राम मंदिर विवाद को लेकर भाजपा पर किया तीखा प्रहार
अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राम मंदिर के लिए मिले दान के कथित दुरुपयोग के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने धार्मिक आस्था और राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक समर्थन हासिल किया, उसी पर अब मंदिर के लिए मिले दान के कथित दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं।

अभिषेक ने कहा कि यदि ये आरोप सही हैं, तो यह उन करोड़ों श्रद्धालुओं के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया। राम मंदिर मुद्दे के बाद अभिषेक ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का राज कमजोर किया जा रहा है, नागरिकों को बिना पूर्व सूचना हिरासत में लिया जा रहा है और तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और बुनियादी मानवाधिकारों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को तोड़ने, बैंक खाते फ्रीज करने और विधायकों पर दल बदलने का दबाव बनाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाकर विपक्ष-मुक्त बंगाल और विपक्ष-मुक्त भारत बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सर्वोच्च शक्ति जनता होती है, कोई राजनीतिक दल नहीं और देश की जनता सब कुछ देख रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in