पार्टी कार्यालय तोड़े जाने पर बोले अभिषेक- सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे

सांसद अभिषेक बनर्जी
सांसद अभिषेक बनर्जी
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कालीघाट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आमतला स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय तोड़ने पर जो लोग खुशी मना रहे हैं और इसे अवैध बता रहे हैं, उन्हें कुछ तथ्य जानने चाहिए। 15 जुलाई को सुनवाई के दौरान हमारे प्रतिनिधियों ने प्रशासन से शिकायत की प्रति मांगी, लेकिन प्रशासन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बावजूद 18 जुलाई को बुलडोजर चलाकर पार्टी कार्यालय का हिस्सा तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और अन्य कर्मियों के साथ भाजपा समर्थक भी मौजूद थे। पूरी घटना के वीडियो और सबूत हमारे पास हैं, जिन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश को ई-मेल कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और दोषियों को कानून के दायरे में लाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा बुलडोजर की राजनीति कर रही है और डर का माहौल बनाना चाहती है लेकिन पार्टी कार्यालय तोड़कर तृणमूल कांग्रेस को डराया नहीं जा सकता। यदि किसी दल ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो सरकार कार्रवाई कर सकती है, लेकिन यह जमीन सरकारी नहीं बल्कि निजी स्वामित्व वाली है। हमारे पास सभी वैध दस्तावेज और स्वीकृत नक्शे हैं, जिन्हें कोलकाता हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in